BPN-TRACK

Fuel level sensor monitoring: हर गाड़ी का tank, live

GPS device के साथ fuel level sensor tank को एक line में बदल देता है जिसे आप phone पर पढ़ सकते हैं: कितना भरा, कितना लगा, और कहाँ।

Demo देखेंGoogle Play से लेंEmail: care@bpntrack.com

Fuel register और tank कभी मेल नहीं खाते

Pump की पर्ची कुछ कहती है, ड्राइवर की डायरी कुछ और, और महीने के आख़िर का average कुछ और। बिना sensor के कोई नहीं जानता कि कल दोपहर 3 बजे tank में असल में कितना था।

BPN-TRACK क्या करता है

  • पूरे दिन का tank level दिखाता है, उसी chart पर speed और engine के समय के साथ।
  • Live map पर गाड़ी के card में fuel level, उसकी speed और आज के किलोमीटर के बगल में।
  • हर भराई और हर संदिग्ध कमी पर निशान, समय, जगह और लीटर के साथ।
  • कोई भी दिन या तारीख़ों की range, और ताज़ा readings के लिए Refresh button।
  • Device की बाकी readings — temperature, battery, inputs — ज़रूरत हो तो उसी chart पर।

स्क्रीन पर कैसा दिखता है

BPN-TRACK का fuel chart, पूरे दिन का diesel tank level, नीचे गाड़ी की speed और engine का समय
Fuel screen: पूरे दिन का tank level, नीचे speed और engine के साथ।

आपको क्या मिलता है

  • हर गाड़ी की fuel खपत: कितना लगा, कितना भरा, कितना कम हुआ, और किलोमीटर प्रति लीटर।
  • भराई की reports जगह और लीटर के साथ — pump के bills से मिलान करें।
  • fuel<20 जैसे खोज commands से कम fuel वाली गाड़ियाँ तुरंत ढूँढें।
  • Reports Excel, PDF या print में, और email पर रोज़, हर हफ़्ते या हर महीने।
  • Calibration table आपके account में रहती है, ताकि लीटर सही रहें।

किसके लिए

Truck, tipper, bus और earth-mover वाले fleets; sites पर diesel generator और machines।

क़ीमत

क़ीमत device और आपके चुने plan पर निर्भर है; सारे plans app में Renewals के अंदर दिखते हैं, और हम WhatsApp या email पर quote भेज देते हैं।

लोग जो पूछते हैं

Fuel level sensor क्या होता है?

Tank में लगी एक probe जो GPS device को बताती है कि tank कितना भरा है। BPN-TRACK tank की calibration table से उन readings को लीटर में बदलता है।

कौन-से fuel sensor चलते हैं?

हमारे लगाए GPS devices के साथ wired और Bluetooth fuel level sensors। अपनी गाड़ी और tank का size बताकर पूछें।

क्या phone पर fuel दिखेगा?

हाँ, Android app, iPhone app (जल्द) या किसी भी browser में: गाड़ी के card पर level, और Fuel screen पर पूरा chart।

लीटर कितने सही आते हैं?

उतने ही जितनी सही tank की calibration table हो। Installation पर हम calibration करते हैं; table को आप app में ख़ुद भी ठीक कर सकते हैं।

Fuel sensor लगवाने का ख़र्चा कितना है?

Sensor और tank पर निर्भर है। गाड़ी और tank की जानकारी WhatsApp या email पर भेजें, हम device, sensor और plan का quote देंगे।

Demo देखेंGoogle Play से लेंEmail: care@bpntrack.com

कदम-दर-कदम सीखें

और भी काम के पन्ने