BPN-TRACK

Truck GPS tracking: हर truck एक नक्शे पर, live

हर truck कहाँ है, कहाँ जा रहा है और कब पहुँचेगा — ड्राइवर को phone किए बिना जानें।

Demo देखेंGoogle Play से लेंEmail: care@bpntrack.com

दिन में दस phone: "कहाँ पहुँचे?"

Party पूछती है कि माल कब पहुँचेगा, ड्राइवर phone नहीं उठाता, और कोई नहीं बता पाता कि कल रात truck तीन घंटे कहाँ खड़ा रहा।

BPN-TRACK क्या करता है

  • सारे truck एक नक्शे पर और एक list में: चलते, idle, रुके या offline, हर कुछ seconds में ताज़ा।
  • हर truck का पूरा पता: गाँव, सबसे पास का बड़ा शहर और सड़क।
  • Truck के card पर कि वह कहाँ जा रहा है और कब पहुँचेगा: आपकी अपनी sites और अक्सर की जगहें ("अगला: धमतरी · ~12 मिनट"), या आगे का बड़ा शहर।
  • कोई भी दिन नक्शे पर replay: कहाँ गया, कहाँ रुका, कितनी speed से चला।
  • Truck की live location party को link से भेजें: न app चाहिए न login, और link की मियाद ख़त्म होती है।

स्क्रीन पर कैसा दिखता है

BPN-TRACK का Live map, नक्शे पर truck और गाड़ियों की list उनकी हालत, speed और पते के साथ
Live map पर fleet और गाड़ियों की list।

आपको क्या मिलता है

  • किसी भी तारीख़ों की trips, stops और रोज़ के किलोमीटर की reports, Excel या PDF में।
  • Overspeed, ignition, power cut और geofence में आने-जाने के alerts।
  • जहाँ device साथ दे, वहाँ app से engine बंद या चालू करें।
  • काग़ज़ और service की याद: insurance, permit, PUC, oil और tyres।
  • Android app, iPhone app (जल्द) और computer का कोई भी browser।

किसके लिए

एक truck से सैकड़ों तक वाले मालिक और transporters: trailer, container, tipper, tanker, bulker।

क़ीमत

क़ीमत device और आपके चुने plan पर निर्भर है; सारे plans app में Renewals के अंदर दिखते हैं, और हम WhatsApp या email पर quote भेज देते हैं।

लोग जो पूछते हैं

GPS tracker truck के लिए कितने का है?

क़ीमत device और plan पर निर्भर है। Plans app में Renewals के अंदर हैं; अपने trucks की गिनती WhatsApp या email पर भेजें, हम quote देंगे।

क्या phone पर truck दिखेंगे?

हाँ, Android app, iPhone app (जल्द) या किसी भी browser में: हर truck नक्शे पर speed, पते और fuel के साथ।

क्या मेरी party माल track कर सकती है?

हाँ। Truck की live location का link भेजें; party किसी भी phone पर बिना app और login के खोल लेती है, और link आपकी चुनी अवधि पर बंद हो जाता है।

कल truck कहाँ-कहाँ गया, देख सकते हैं?

हाँ। History किसी भी दिन को नक्शे पर stops और speed के साथ replay करती है; report में trips और stops की list आती है।

क्या यह हिंदी में चलता है?

हाँ। हर screen हिंदी और English में है; globe वाले button से बदलें।

Device कौन लगाता है?

BPN Solutions या उसका कोई dealer। बताइए आपके truck कहाँ से चलते हैं।

Demo देखेंGoogle Play से लेंEmail: care@bpntrack.com

कदम-दर-कदम सीखें

और भी काम के पन्ने