BPN-TRACK

महाराष्ट्र में GPS vehicle tracking

महाराष्ट्र में हमारे customers ज़्यादातर विदर्भ में, नागपुर के आसपास हैं — भारत का logistics केंद्र, जहाँ उत्तर-दक्षिण और पूरब-पश्चिम के highways मिलते हैं, रायपुर से एक दिन की दूरी पर।

Demo देखेंGoogle Play से लेंEmail: care@bpntrack.com

विदर्भ की सड़कों पर क्या चलता है

नागपुर के आसपास के गोदाम और transport companies हर दिशा में truck भेजती हैं; विदर्भ की खदानों से कोयला power plants तक जाता है; और मौसम में कपास, संतरे और अनाज मंडियों तक जाते हैं।

यहाँ हम कौन-सी गाड़ियाँ track करते हैं

  • Highway truck और container
  • कोयले के truck और tipper
  • गोदाम और distribution fleets
  • Buses और school vans

यहाँ के fleets के लिए काम के पन्ने

Truck GPS tracking

हर truck कहाँ है, कहाँ जा रहा है और कब पहुँचेगा — ड्राइवर को phone किए बिना जानें।

Transporters के लिए fleet management

खदान से siding तक, plant से party तक: trips गिनें, route पर नज़र रखें, और हर गाड़ी के काग़ज़ और service समय पर रखें।

Diesel चोरी के alerts

Tank में fuel level sensor और आपके phone पर BPN-TRACK। Diesel कम होते ही आपको जगह, समय और लीटर के साथ पता चलता है — महीने के आख़िर के bill से नहीं।

Installation और support

Installation BPN Solutions या महाराष्ट्र के किसी authorised dealer से — सबसे पास वाले के लिए हमसे पूछें; support रायपुर से हिंदी और English में।

लोग जो पूछते हैं

क्या आप महाराष्ट्र में GPS tracking देते हैं?

हाँ। BPN-TRACK पूरे भारत में चलता है; महाराष्ट्र में devices BPN Solutions या उसके dealers लगाते हैं।

क्या app मराठी में है?

अभी नहीं: app हिंदी और English में है।

क्या दूसरे राज्यों में जाते truck track होंगे?

हाँ। नक्शा पूरे भारत का है, हर truck के पूरे पते के साथ।

Demo देखेंGoogle Play से लेंEmail: care@bpntrack.com

महाराष्ट्र के शहर

कदम-दर-कदम सीखें